रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल के आह्वान पर महापौर एजाज ढेबर ने उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी सहित महारानी अहिल्या देवी चौक में बोरे-बासी खाई। महापौर ढेबर ने कहा कि यह लू से बचने की रामबाण जैसी दवा, इसे ग्रीष्मकाल में थाली में प्रतिदिन सम्मिलित करें।
आज महापौर ढेबर जन्मदिन भी है, उनके जन्मदिन पर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा तथा निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने शुभकामनायें दीं। महापौर ढेबर ने कहा कि श्रमिक दिवस पर सभी नागरिकों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बोरे बासी खाने का आव्हान छत्तीसगढ़ी संस्कृति का पोषण करने वाला होने के साथ लोकस्वास्थ्यहितैषी आव्हान है। बोरे बासी में ऐसे तत्व भरपूर मात्रा में विद्यमान होते हैँ, जिसका सेवन करने से ग्रीष्म काल में शरीर को काफी ठंडक प्राप्त होती है। इसीलिए बासी को गर्मी के दौरान लगातार प्रतिदिन पड़ने वाली भीषण लु से बचने के लिये रामबाण जैसी दवा माना जाता है, इसलिये सम्पूर्ण ग्रीष्म काल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को इसे नियमित रूप से आहार करने अपने भोजन की थाली में अवश्य सम्मिलित करना चाहिये।