राजिम (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम थाने की पुलिस ने एम्बुलेंश में गांजा तस्करी किये जाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एंबुलेंस से साढ़े 30 किलो गांजा सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिसा से लाया जा रहा था। एंबुलेंस रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।