जंगल लकड़ी लेने गई महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट

Posted On:- 2022-05-01



सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जंगली हाथियों के उत्पात से लोगों में दशहत है। एक बार फिर ऐसे ही घटना सामने आई है, जहां जंगल लकड़ी लेने गई अधेड़ महिला को हाथी ने पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

मामला प्रतापपुर वन परीक्षेत्र धरमपुर सर्किल का है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के घर घूमने आई थी। मृतक महिला बगल की दो महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी उसी दौरान प्यारे हाथी से उसका सामना हो गया और प्यारे हाथी ने उसे पटक कर मार डाला। इस दौरान दो महिलाओं ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई ।