राजनीति में वही नेता सबसे ज्यादा सफल होते हैं जो जनता से जुड़ाव का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जनता से संवाद का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे नेता को वह सब पता चलता रहता है जो उसके लिए जानना जरूरी होता है। सफल नेता खुद जनता को जुड़ता है,सभा, कार्यक्रम, जनता के नााम संदेश से, कभी वह खुद जनता के बीच जाता है, कभी जनता उसके पास आती है, कभी जनता को खुद अपने पास बुलात है। उसके जनता से जुड़ाव का पता तब चलता है जब वह कोई आह्वान करता है और पूरे देश की जनता उनका कहना मानती है। वह कहता है डाक्टरों के सम्मान में शंख बजाओ, घंटी व घंटा बजाओ,थाली बजाओ तो पूरा देश खुशी खुशी करता है। वह कहता है डाक्टरों के सम्मान में अपने घर में दिया जलाओं तो दीपावली न होने पर भी देश के लोग अपने घरों में दिया जलाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे नेता पीएम मोदी हैं तो राज्य के स्तर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेस बघेल हैं। वह निरंतर से जनता से जुडऩे का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, वह जनता को अपने से जोडऩे का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर सप्ताह वह लोकवाणी के जरिए छत्तीगढ़ की जनता से जुड़ते हैं, उनके सवालों का जवाब देते हैं। लाखों लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं। इससे लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी होती है तथा वह उसका लाभ भी उठाते हैं। इसके अलावा वह हर समाज के कार्यक्रम में जाते हैं और पूरे समाज को अपने तथा कांग्रेस से जोड़े रखते हैं। इससे उन्हें यह पता चलताहै कि हर समाज सरकार से क्या अपेक्षा करता है। इसके अलावा हर साल वह पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करते हैं तथा लोगों से मिलते हैं तथा हर वह बात जानेने की कोशिश करते हैं जो उनके लिए जानना जरूरी होता है। इससे लोगों को लगता है कि इस सीएम को हमारी फिक्र तो है। यह हमारे पार आता तो है। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ के त्यौहार जनता के बीच जाकर त्यौहार मनाते हैं. अपने निवास में भी लोगों को बुलाते हैं। इससे उनकी कांग्रेस नेता से ज्यादा छत्तीसगढिय़ा नेता की जो छवि बनी है वह दूसरे सारे नेताओं से उन्हें अलग करती है।हाल ही में मजदूर दिवस बोसेबासी खाकर मनाने का आव्हान किया तो छत्तीसगढ़ के लोगो ने बोरे बारी खाकर मजदूर दिसव तो मनाया और मजदूरों का सम्मान भी किया। यह भी भूपेश बघेल की खुद को जनता से जोडऩे व जनता को खुद से जोडऩे की कोशिश है। बोरे बासी खाने के नाम पर बिना एक पैसा खर्ज किए लाखों को मजदूरों व अपने से जोडऩा तथा लाखों लोगों व मजदूरों से जुडऩे का यह ऐसा तरीका है जो भूपेश बघेल ही सोच सकते हैं। दूरसरे नेता को लाखों रुपए खर्ज कर इवैंट कराते हैं लेकिन भूपेश बघेल बिना पैसा खर्च किए एक इवेंट से लाखों लोगों को जोड़ लेते हैं। वह हर वह काम बड़ी खूबसूरती से करते हैं जिनसे उनकी छत्तीसगढिय़ा नेता की छबि में एक नया रंग चढ़ जाता है। उनकी छत्तीसगढिय़ा नेता की छबि और बडी हो जाती है। छत्तीसगढिय़ा होने के नाते भूपेश बघेल जानते हैं कि वैसे भी छत्तीसगढ़ में लोग गर्मी में बोरे भात व बोरे बासी खाते हैं। उन्हें कुछ नहीं करना था बस मीडिया के जरिए आव्हान करना था कि एक मई को बोरे बासी खाकर मजदूरों का सम्मान करे। बस एक मई को बन गया राज्यस्तरीय बड़ा इवेंट, वह भी बिना पैसा खर्च किए। बाकी काम मीडिया का है कि देखों भूपेश बघेल ने मजदूरों का सम्मान करने को कहा तो किस तरह लाखों लोगों ने बोरे भात,बोरे बासी खाकर मजदूरों का सम्मान किया।