महापौर- विधायक ने बोरे बासी खाकर दिया पोषण का सकारात्मक सन्देश

Posted On:- 2022-05-01



रायपुर (वीएनएस)। जिले के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और वार्ड 35 के पार्षद के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड  35 के केनाल लींकिंग रोड के समीप स्थित महारानी अहिल्या देवी होल्कर चौक में  राजधानी वासी समस्त श्रमिकों और लोगों को श्रमिक दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं और बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पोषण का सकारात्मक सन्देश दिया।

महापौर एजाज ढेबर को 1 मई को उनके जन्मदिन पर रायपुर उत्तर विधायक  जुनेजा एवं निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष तिवारी ने हार्दिक शुभकामनायें दीं ।  महापौर ढेबर सहित रायपुर उत्तर विधायक जुनेजा और निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि श्रमिक दिवस पर सभी नागरिकों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बोरे बासी खाने का आव्हान छत्तीसगढ़ी संस्कृति का पोषण करने वाला होने के साथ निश्चित ही लोकस्वास्थ्यहितैषी आव्हान है।  बोरे बासी में ऐसे तत्व भरपूर मात्रा में विद्यमान होते है।

जिसका सेवन करने से ग्रीष्म काल में शरीर को काफी ठंडक प्राप्त होती है।   इसीलिए बासी को गर्मी के दौरान लगातार प्रतिदिन पड़ने वाली भीषण लू से बचने के लिये रामबाण जैसी दवा माना जाता है, इसलिये सम्पूर्ण ग्रीष्म काल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को इसे नियमित रूप से आहार करने अपने भोजन की थाली में लू से सुरक्षा की दृष्टि से अवश्य सम्मिलित करना चाहिये। महापौर  ढेबर, रायपुर उत्तर विधायक  जुनेजा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष तिवारी ने सभी नागरिकों से गर्मी में आवश्यक होने पर ही घर से अनिवार्य रूप से बोरे बासी खाने के बाद ही निकलने और पानी और तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करने गर्मी और धूप से अधिक से अधिक समय सुरक्षित रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा  के लिए मुख्यमन्त्री  भूपेश बघेल ने सुझाये गये।

लोक स्वास्थ्य हितैषी आहार बोरे बासी का प्रतिदिन नियमित रूप से ग्रीष्मकाल में सेवन कर लू से बचने की रामबाण जैसी दवा का घर पर पूर्ण सदुपयोग करके छत्तीसगढ़ी संस्कृति का पोषण करने सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को स्वस्थ राज्य बनाने में सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का अनुरोध किया है।