कांग्रेस सचिव डॉ. चंदन यादव का रायपुर दौरा  2 को

Posted On:- 2022-05-01



रायपुर (वीएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 मई सोमवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा ने सुबह 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट और चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

3 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव सुबह 9 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी, बिलासपुर के कार्यकारिणी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे रामदेव लॉन कोर्टयार्ड मैरियट, बिलासपुर में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

4 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव सुबह 9 बजे बिलासपुर से रायगढ़ के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे रायगढ़ में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी, कार्यकारिणी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे।

5 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।