
कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव 5 और 6 मई को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 5 मई को हेलीकॉप्टर ने सायं 5 बजे जगदलपुर से प्रस्थान कर 5.30 बजे कांकेर पहुंचकर सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। 6 मई को प्रातः 9 बजे सर्किट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेंस लेंगे और एन.जी.ओ और सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात 11 बजे कलेक्ट्रेट कांकेर में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 4 बजे कांकेर से नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे।