गरियाबंद (वीएनएस)। श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार अपने आहार और संस्कृति के गौरव के अनुभूति के लिए नगर पालिका परिषद गरियाबंद के मणीकंचन केंद्र में सभी स्वच्छता दिदियों ने बोरे बासी खाते हुए और स्लोगन सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया, बोरे बासी खाये ले तबियत रहिथे बढ़िया-बढ़िया।’गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा‘ पढ़ा गया।