नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बोरे बासी खाने का आव्ह्न किया है। इसी कड़ी में रविवार को नारायणपुर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बोरे-बासी खाया।
रायणपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी और जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे ने जिला पंचायत अध्यक्ष निवास में बोरे बासी खायी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सम्मान प्रदान करने के लिए रविवार को के दिन बोरे-बासी खाने का दिन निर्धारित किया है। बोरे बासी खाने से ब्लड प्रेसर सामान्य रहता है। बारे-बासी को शरीर के लिए लाभप्रद बताया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने भी बोरे-बासी के संबंध में अपने विचार रखे।
वहीं जिला कार्यालय में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, डीएफओ थेजस शेखर, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने आज बोरे-बासी, कच्ची प्याज, आम का अचार, हरी मिर्च का लुत्फ उठाया बता दें कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। फिर सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।