रायपुर (वीएनएस)। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे प्रदेश के साथ-साथ बेमेतरा जिले में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने नई-नई सौगाते दे रहे हैं। कृषि मंत्री ने कल शनिवार को साजा क्षेत्र प्रवास के दौरान जलसंसाधन विभाग एवं मण्डी बोर्ड के अन्तर्गत 77 करोड़ 84 लाख 27 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत 11 स्थानों पर तटबंध सुरक्षा, एनीकट कम काजवे का निर्माण, व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाईनिंग कार्य, एनीकट कम रपटा निर्माण आदि शामिल हैं।