आज का राशिफल : इन पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, तो वहीं इन्हें होगा धन लाभ......

Posted On:- 2022-05-02



नई दिल्ली: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है,जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि (Aries)

आपकी राशि से दशम में चंद्रमा का गोचर करना। नई नौकरी का वरदान देता है। किंतु शनि के साथ होने से पक्की नौकरी होने में कुछ विलंब हो सकता है। चतुर्थ भाव में शुक्र मंगल  प्रेम संबंधों को मजबूती प्रदान करता है, विवाहेतर संबंध भी बनाता है। आज आप कुछ धन अपने घर के मरम्मत में भी खर्च कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज नवम भाव में चंद्रमा का गोचर आपसे यात्रा करा सकता है। शनि की युति पैतृक संपत्ति का लाभ देता है। देव गुरु बृहस्पति आज आपको नई नौकरी प्रदान करने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। आज आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। नव विवाहित जातको संतान प्राप्ति के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

सिरदर्द की वेदना परेशानी का कारण रहने वाली है। आज काम से संबंधित जो भी तकलीफ है उसमें राहत प्राप्त हो सकती है। आज नौकरी में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। गणित पढ़ने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आपके सातवें भाव में चंद्रमा गोचर कर रहा है। दांपत्य का सुख अच्छा रहेगा किंतु जीवन साथी की सेहत को लेकर के चिंता बनी रहती है। मेडिकल के क्षेत्र में आपको आज सफलता जरूर मिलेगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को लोहा से भूमिगत पदार्थों से धन प्राप्त हो सकता है, किंतु पिता की सेहत आज आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति उतपन्न हो सकती है। आज कोर्ट केस संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। आज पिछले कुछ समय से चल रही बीमारी में सुधार होगा। आज मित्रों का सहयोग भी आपको मिल सकता है।  छात्रों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगो को अच्छी शपलता है।  छोटे भाई बहन के साथ आज आप आनन्द का समय व्यतीत कर सकते है। प्रेम के लिये आज का दिन अतिशुभ दायक रहने वाला है। विवाह के लिये आज आपकी बात तय हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

चतुर्थ भाव में चंद्रमा और शनि का गोचर आपके लिये नए वाहन के योग बनाता है। नए मकान भी आज आप खरीद सकते हैं किन्तु माता का स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। नौकरी में आप के वरिष्ठ अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं। कब्ज की शिकायत पेट दर्द की समस्या आपको आज रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको परिश्रम का उचित फल नहीं मिल सकता है। किंतु निराश ना हो भविष्य आपका अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में समस्याएं दिखाई दे रही हैं। वैवाहिक संबंधों में दूरी बढ़ सकती है। आज आपको कुछ छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। भाई बंधुओं से विरोध देखना पड़ सकता है।

धनु  राशि (Sagittarius)

धन भाव में चंद्रमा का होना आपको परिवार का सुख प्रदान करता है। आपकी वाणी से ओज प्रकट होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम का सुख होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोगों के लिए लाभ का अवसर प्राप्त होगा। चतुर्थ भाव में बुध राहु की युति है अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट चपेट लग सकती

मकर राशि (Capricorn)

आज आपकी राशि में चंद्रमा गोचर कर रहा है शनि के साथ जिससे कुछ मानसिक अस्वस्थता रह सकती है। सप्तम में नीच राशि में मंगल चंद्रमा के सामने  व्यापार के लिए तो ठीक है लेकिन जीवन साथी के हेल्थ को बाधा पहुंचाता है। पंचम में बुध की राहु की युति मोबाईल कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज अधिक धन खर्च करने का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। विशेषकर अपने परिवार के स्वजनों के स्वास्थ्य सेवाओं पर आज आप अधिक खर्च कर सकते हैं। मोबाइल दूरसंचार के साधनों से आज आपको अच्छा व्यापारिक मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है। गायन के क्षेत्र में भी आज आपको कामयाबी मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)

समुद्र पार के व्यापार से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आपके छोटे भाई बहन कुछ नई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के दायित्वों के प्रति आज आप धन खर्च करने वाले हैं। धार्मिक अनुष्ठान आदि भी आज आप कर सकते हैं।