गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बैकुंठपुर स्थित सी-मार्ट का करेंगे उद्घाटन

Posted On:- 2022-05-02



कोरिया (वीएनएस)। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास व धर्मस्व, पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 2 मई को कोरिया जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय स्थित सी मार्ट का शुभारंभ करेंगे। सी-मार्ट में जिले के विभिन्न स्व सहायता समूह की ओर से निर्मित 200 से भी ज्यादा उत्पाद उपलब्ध होंगे। यहां स्व-सहायता समूहों, संगठनों, संस्थाओं व्यक्तियों की ओर से निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जाएगा। जिनमें मसाले, साबुन, हथकरघा, वनोपज, टेरोकोटा, खाद्य पदार्थ, हेंडी क्राफ्ट आदि सभी प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

प्रभारी मंत्री का दौरा कार्यक्रम : जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 2 मई को सुबह 11 बजे पुलिस लाईन रायपुर से हेलीकाप्टर से विकासखंड बैकुण्ठपुर जिला कोरिया केलिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:50 को हैलीपेड में आगमन के पश्चात दोपहर 12:00 से 12:15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मंत्री साहू 12:15 से 1:00 बजे तक कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। 1:00 से 2:00 बजे तक का समय सर्किट हाउस केलिए आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:00 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा सी मार्ट का उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर 2:15 से 4:30 तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से प्रस्थान कर 4:45 बजे हेलीपेड कोरिया से रायपुर केलिए प्रस्थान करेंगे।