
जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने रविवार को जशपुर के नगरीय क्षेत्र में स्थित गढ़कलेवा में श्रमिक दिवस के अवसर पर कोईनार भाजी, आम की चटनी, प्याज, आचार के साथ बोरेबासी खाकर श्रम को सम्मान दिया। कलेक्टर अग्रवाल ने समस्त नागरिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बासी छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रमुख आहार है। यह हमारी परम्पराओं से जुड़ा है। हमारे पूवर्जों की ओर से प्राचीन समय से इसका भोजन के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी श्रमिक, किसान व आम जन खाने में बासी का उपभोग करते है। बासी खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के दिनों में तेज धूप व हीट बेव से बचाव में यह फायदा पहुंचाता है।