
जशपुरनगर (वीएनएस)। मनोरा जनपद के ग्राम पंचायत हर्राडीपा के खोंगा में मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमवीरों द्वारा बोरेबासी का लुत्फ लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रतिदिन बासी खाने के रूप में ग्रहण किया जाता है। इससे शरीर को धूप में कार्य करने के लिए ताकत मिलती है। इसी प्रकार कुनकुरी जनपद के ग्राम पंचायत जोकबहला में भी श्रमवीरों द्वारा बोरेबासी खाकर अपने थकान को मिटाया गया।
श्रमवीरों ने मुख्यमंत्री भूपेश को विशेष रूप से श्रमिक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की ओर से श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर बोरे बासी के सेवन को बढ़ावा दिया गया। जिससे सभी श्रमिकों में अधिक उत्साह है। सभी श्रमिक अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में बासी का सेवन करते है। जिसे आज पूरे छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज श्रमिक दिवस त्यौहार की तरह मनाया गया है। जिससे वे अधिक प्रोत्साहित हुए है। सभी श्रमवीरों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया है।