जशपुरनगर (वीएनएस)। नगर पंचायत बगीचा, कुनकुरी, कोतबा वं पत्थलगांव में स्वच्छता दीदीयों, श्रम वीरों की ओर से बोरे बासी का सेवन कर सभी को बासी खाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, बासी खाए ले तबियत रथे बढ़िया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बगीचा निलेश केरकेट्टा, सीएमओ कोतबा अंकुल राम, सीएमओ कुनकुरी पुष्पा खल्खो सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रमिक दिवस पर बारेबासी का आनंद लेते हुए श्रमिक दिवस की बधाई दी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम रोकबहार में सरपंच दुतिका मरावी के निवास में स्थानीय जनप्रतिनिधि सुकृत सिंह, मुरलीधर यादव, मुकेश पैकरा व मुख्य कायर्पालन अधिकारी आर.एस. पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बोरेबासी का आनंद लिया। उन्होंने बासी खाने से हाने वाले फायदों के बारे में बताते हुए सभी को बासी खाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार सीईओ मनोरा अनिल तिवारी, बगीचा जनपद सीईओ बिनोद सिंह, सन्ना तहसीलदार सुनिल गुप्ता, सीईओ कुनकुरी लोकहित भगत, राष्ट्रीय राजमार्ग एसडीओ संजय दीवाकर, मनोरा विकासखंड के उपअभियंता सुदर्शन उरांव की ओर से भी बोरे बासी का लुत्फ उठाते हुए श्रमिकों को प्रोत्साहित किया।