जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में पदस्थ श्रम पदाधिकारी आजाद सिंह पात्रे ने आज बोरेबासी का आनंद उठाया। उन्होंने सभी श्रमिकों व नागरिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सुबह का मुख्य आहार बोरे बासी है, जो व्यक्ति के शरीर में एक विशेष उर्जा संचार करता है। जिससे हमारे शरीर में ठंडक बनी रहती हैं और श्रम शक्ति भी बढ़ती है।