
जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले के बच्चों ने भी श्रमिक दिवस पर बोरे बासी का स्वाद का आनंद लिया। बच्चों ने कहा कि बोरे बासी का स्वाद बहुत पसंद आया है। नगरसेना जशपुर की कमांडेन्ट श्रीमती योग्यता साहू के नन्हें पुत्र योग्यवीर ने बोरेबासी का लुत्फ उठाया व जिले के अन्य छोटे छोटे किशोर बालक बालिकाओं ने भी आज बोरेबासी खाकर अपने आहार व संस्कृति की अनुभूति को व्यक्त करते हुए सभी को बासी खाने के लिए प्रेरित किया।