मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ

Posted On:- 2022-05-02



मितान योजना में घर तक पहुंचाई जायेगी नागरिक सेवाएं

जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मितान योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों, दिव्यांगों व निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाए मिल सकेंगी। जिसके अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सेवाएं शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि वतर्मान में यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गइ है। जहां 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी एवं शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा। साथ ही अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी। सेवाओं केलिए मितान टोल फ्री नम्बर 14545 जारी किया गया है। जिससे संपर्क कर हितग्राही लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर जशपुर जिले के स्वान कक्ष से विधायक जशपुर विनय भगत, कलेक्टर रितेशकुमार अग्रवाल, मुख्यनगरपालिका अधिकारी जशपुर स्ज्योत्सना टोप्पो सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।