बोरे बासी खाकर लोगों ने दिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय : विधायक भगत

Posted On:- 2022-05-02



विधायक विनय भगत ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रमिक दिवस

जशपुरनगर (वीएनएस)। विश्व श्रमिक दिवस के विधायक जशपुर विनय भगत ने सपिरवार व जनप्रतिनिधियों के साथ बोरे बासी के स्वाद का लुप्त उठाते हुए श्रमिक दिवस मनाया। उन्होंने सभी को श्रमिक दिवस की शुभकामनांए दी। इस अवसर पर सुरज चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक भगत ने कहा कि बासी भोजन से हमारे शरीर को अनेक लाभ मिलता हैं, जिससे पूरे दिन हम उर्जावान रहते है। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने की परंम्परा को और आगे बढ़ाया है। इससे समाज को अच्छा संदेश मिला है। आज सभी ने पूरे राज्य में बोरे बासी का सेवन कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया है।