मुख्यमंत्री का श्रम दिवस पर शासकीय कमर्चारियों को तोहफा, 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा

Posted On:- 2022-05-02



1 मई से ही लागू होगी

रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कमर्चारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कमर्चारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी है। शासकीय कमर्चारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वतर्मान में राज्य के कमर्चारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।