तो इसलिए Bhool Bhulaiyaa 2 में अक्षय कुमार को नहीं मिली जगह, निर्देशक ने किया खुलासा

Posted On:- 2022-05-02



मुंबई :(वीएनएस) 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही हर तरफ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और तब्बू (Tabu) सहित उन तमाम सितारों की चर्चा हो रही है, जो इस मूवी में काम कर रहे हैं। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है तो साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। उसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), विद्या बालन, राजपाल यादव, परेश रावल, अमीषा पटेल, मनोज जोशी जैसे उम्दा कलाकारों ने जो ऐक्टिंग की, उसे आजतक लोग भुला नहीं पाए हैं। कॉमेडी, डायलॉग्स, हॉरर... सबका ऐसा तड़का लगाया गया था कि फिल्म सुपरहिट रही थी। सबकुछ सफल होने के बाद क्या इस मूवी के सीक्वल में फिर से अक्षय कुमार या फिर विद्या बालन को कास्ट करना चाहिए था? या फिर कार्तिक को ही क्यों चुना गया? इन सभी सवालों का जवाब अब अनीस बज्मी ने खुद दिया है।   दरअसल फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर फैंस की एक शिकायत थी कि फर्स्ट पार्ट की तरह इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी क्यूं नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनीस बज्मी कहा कि वह फिल्म भूल भुलैया 2 में साइकोलॉजिकल थ्रिलर को छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार एक मनोवैज्ञानिक के रूप में थे। जिसे हवेली में हो रही भूतिया हरकतों का पता लगाने का काम सौंपा गया था। अनीस बज्मी ने कहा कि वह इस फिल्म में चीजों को बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पूरी तरीके से हॉरर कॉमेडी है।