छग में विकास केवल केंद्र सरकार की योजनाओं से हो रहा : अजय चंद्राकर

Posted On:- 2022-05-02



धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पिछले साढे 3 सालों में कोई भी ऐसा काम किया हो जिसे उपलब्धि कहा जाए, वैसा एक भी काम दिखाई नहीं देता। सच तो यह है कि गरीब किसानों को झूठे आश्वासन देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार की लाज केंद्र सरकार की योजनाओं से बची हुई है। जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस में अपेक्षित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर मोदी सरकार के 8 सालों में भाजपा ने वह सब कर दिखाया जिसका वायदा उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया था।

तीन दिवसीय जिला भाजपा प्रशिक्षण वर्ग से मुखातिब श्री चंद्राकर ने बताया कि भाजपा देश के 130 करोड़ लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जगा कर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के संबोधन के दौरान मंच पर मुख्य रूप से भाजपा प्रशिक्षण प्रभाग के प्रदेश प्रभारी अवधेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री  पिंकी शिवराज शाह ,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रीतेश गांधी, विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा महामंत्री कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, पूर्व महापौर अर्चना चौबे और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिया उपस्थित थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तल्लीन पुरी गोस्वामी ने बताया कि अंतिम दिवस को जिला प्रशिक्षण वर्ग के 15 वें सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर को सुनने दर्शक दीर्घा अपेक्षित पदाधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश हिंदूजा, अरविंदर मुंडी, कालिदास सिन्हा, बालाराम साहू, विकल गुप्ता, नरेंद्र रोहरा, शिव शर्मा, महेंद्र पंडित, भानु चंद्राकर, आकाश पांडे, राजेंद्र गोलछा, ज्योति चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, श्यामा नरेश साहू, कीर्तन मीनपाल, विनय जैन ,बसंत गजेंद्र, सरला जैन, रामस्वरूप साहू, प्रकाश शर्मा, विजय साहू, विजय मोटवानी, बीथिका विश्वास, हेमराज सोनी, शरद चौबे, प्रतीक चौबे, महेंद्र खंडेलवाल, डॉक्टर गजेंद्र साहू, हेमलता यादव, शरद साहू, अखिलेश सोनकर ,श्याम साहू, निलेश लूनिया, नरेश सिन्हा, धनीराम सोनकर ,अजय नाहटा, अनिल यादव,दिनेश्वरी नेताम, हुमित लिमजा, रघुनंदन साहू, नागेंद्र शुक्ला,  कुलेश्वर चंद्राकर ,डीपेंद्र साहू, मुरारी यादव, रोहिताश मिश्रा, हेमंत माला, वामन साहू, नंद लाल यादव, महेंद्र नेताम ,ज्ञानिक रामटेके, विनोद रणसिंह ,अमित अग्रवाल, मोहन नाहटा, कमल डागा, नील पटेल, चैतन्य गिरी गोस्वामी, भगत यादव ,पुष्पेंद्र साहू ,अवनेंद्र साहू, अविनाश दुबे, रितिका यादव, सुशीला तिवारी, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव, विनोद पांडे, सूरज शर्मा ,कैलाश सोनकर ,शीला सोनी, ममता सिन्हा, भुनेश्वर ध्रुव ,गोविंदा ढिल्लो ,लीलाराम वैद्य, पुष्कर यादव, चिराग आथा, प्रकाश गोलछा, संतोष सोनकर ,प्रेमलता नागवंशी, छत्रपाल बैस, ऋषभ देवांगन, मोनिका देवांगन, हेमंत चंद्राकर, गौकरण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरख जैन और रवि दुबे ने किया।