धमतरी (वीएनएस)। गरीब किसानों को लुभावने वायदे करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार को पता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाख चयनित मकान बने तो कांग्रेस को कितना नुकसान होगा। सीएम भूपेश बघेल ऐसे में बोरे बासी नहीं खाएंगे तो उनका पसीना जग जाहिर हो जाएगा। जिस बोरे बासी की संस्कृति लेकर छत्तीसगढ़ का उदय और विकास हुआ है उसे महिमामंडित कर अब जनता को कांग्रेस की सरकार छल नहीं सकती। धमतरी के अग्रसेन भवन में आयोजित त्रि-दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उक्त बातें कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं धरातल पर फलीभूत हो रही है। चाहे माता बहनों के सम्मान की बात हो, गरीब किसान की मेहनत के मूल्यांकन की बात हो या फिर विश्व में भारत के साख ही बात हो। नरेंद्र मोदी की सरकार हर मामले में सफलतम वैक्सीन साबित हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य पर फोकस करते हुए अपेक्षित कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी घटनाओं के माध्यम से समझा रहे थे कि भाजपा की सदस्यता सबसे आसान है।
लेकिन अनुशासन और जिम्मेदारियों के साथ इसे निभा पाना उतना ही परिश्रम कारक है। इसलिए भाजपा अपने सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बूते पर देश को व्यापक दृष्टिकोण के साथ सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी और सर्वग्राही धरातल पर ला खड़ा कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि कैसे जनसंघ से शुरू भाजपा की युगांतकारी यात्रा आज भारत माता को विश्व गुरु के ताज से नवाजने के लिए अग्रसर है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस आठवें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश नीति में भाजपा की कोई सानी नहीं है। चाहे कोरोना काल की बात हो या फिर यूक्रेन और रूस के युद्ध का आलम, हमारी विदेश नीति के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तिरंगे का महत्व पाकिस्तान को भी समझा दिया। जब यूक्रेन से निकलने के लिए पाकिस्तानी छात्राओं को तिरंगे का छांव मिला। तो पूरे विश्व का ध्यान भारतवर्ष की ओर स्वमेव खींच गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इस देश की आत्मा है। यहां पर रहने वाले 130 करोड़ लोगों को समान अधिकार देने के लिए भाजपा पूर्ण संकल्पित है। यह तब संभव होगा जब हमारे कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और क्रियाशील होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता और जिला संगठन मंत्री नीलू शर्मा ने बताया कि मीडिया से हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए और उनके मन मस्तिष्क में हमारे सकारात्मक विचारों को डालकर हम मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कर सकते हैं। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, निर्मल बरडिया, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, भाजपा महामंत्री कविंद्र जैन, प्रकाश बैस,चेतन प्रकाश हिंदूजा, अरविंदर मुंडी, विकल गुप्ता, नरेंद्र रोहरा, शिव शर्मा, महेंद्र पंडित, भानु चंद्राकर, आकाश पांडे, राजेंद्र गोलछा, ज्योति चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, श्यामा नरेश साहू, कीर्तन मीन पाल विनय जैन ,बसंत गजेंद्र, सरला जैन, रामस्वरूप साहू, प्रकाश शर्मा, विजय साहू, विजय मोटवानी, बीथिका विश्वास, हेमराज सोनी, शरद चौबे, प्रतीक चौबे ,डॉक्टर गजेंद्र साहू, हेमलता यादव, शरद साहू, अखिलेश सोनकर ,श्याम साहू, निलेश लूनिया, नरेश सिन्हा, धनीराम सोनकर ,अजय नाहटा, अनिल यादव,दिनेश्वरी नेताम, हुमित लिमजा, रघुनंदन साहू, नागेंद्र शुक्ला, कुलेश्वर चंद्राकर ,डीपेंद्र साहू, मुरारी यादव, रोहिताश मिश्रा, हेमंत माला, वामन साहू, नंद लाल यादव, महेंद्र नेताम ,ज्ञानिक रामटेके, विनोद रणसिंह ,अमित अग्रवाल, मोहन नाहटा, कमल डागा, नील पटेल, चैतन्य गिरी गोस्वामी, भगत यादव ,पुष्पेंद्र साहू ,अवनेंद्र साहू, अविनाश दुबे, रितिका यादव, सुशीला तिवारी, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव, विनोद पांडे, सूरज शर्मा ,कैलाश सोनकर ,शीला सोनी, ममता सिन्हा, भुनेश्वर ध्रुव ,गोविंदा ढिल्लो ,लीलाराम वैद्य, पुष्कर यादव, चिराग आथा, प्रकाश गोलछा, संतोष सोनकर ,प्रेमलता नागवंशी, छत्रपाल बैस, ऋषभ देवांगन, मोनिका देवांगन, हेमंत चंद्राकर, गौकरण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद कार्यक्रम का संचालन हरख जैन और रवि दुबे ने किया।