वन विभाग  लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया

Posted On:- 2022-05-02



धमतरी (वीएनएस)।  छत्तीसगढ़ वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ वन विभाग के समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला शाखा धमतरी  ने गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर सांडेल ने बताया कि संघ ने 10 सूत्रीय मांग शासन को ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित कर 22 अप्रैल तक मांगों पर उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु शासन ने उचित कार्रवाई नहीं की जाने के फलस्वरूप धरना प्रदर्शन करने के लिए संघ को बाध्य होना पड़ा। 10 सूत्रीय मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसमे वन सेवा भर्ती नियम को अद्यतन करना, विभागीय परीक्षा आयोजन करना, अधीक्षक के पद को राजपत्रित घोषित करना, डाटा एंट्री ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर का पदोन्नति चैनल लागू करना, लेखा अधिकारी, प्रशासकीय अधिकारी को संलग्नाधिकारी के पद पर वृत्त और  वन मंडल कार्यालय में पदस्थ करना, प्रतिमाह 1000 रूपए मोबाइल भत्ता सहित अन्य औचित्य पूर्ण मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस अवसर पर संभागीय संयोजक रायपुर मनमोहन सिंह गौर, प्रांतीय सह सचिव  सत्य प्रकाश बंजारे, जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर सांडेल, उपाध्यक्ष अकबर खान, सचिव भागीरथी किशोर, कोषाध्यक्ष दीनबंधु भास्कर, मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार साहू, संरक्षक प्रकाश सिंह ठाकुर एवं घनश्याम सिंह ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि गोस्वामी एवं कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर दीवान, सुरेश साक्षी, बालाराम पटेल, रविंद्र ठाकुर, श्रद्धा साहू, आरजू परवीन, उमेश्वरी ध्रुव, आशा टेम्भुरकर उपस्थित थे।