ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर 9 से

Posted On:- 2022-05-02



रायपुर (वीएनएस)। ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  9 मई से 5 जून तक सायं 6 से 8 बजे तक किया जा रहाहै। उक्त प्रशिक्षण शिविर बालक और  बालिकाओ के लिए  6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दो वर्ष के कोरोना काल उपरांत किया जा रहा है।

इस शिविर मे टेबल टेनिस के ‘बेसिक स्ट्रोक’ की बारीकियों के साथ शारीरिक व मानसिक व्यायाम और ‘रोबो मशीन’ विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही फिजियोथेरापी का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा जिसमें फिजियोथेरापी  में खेल के दौरान लगने वाले चोटों और उनके उपचार की जानकारियां  विशेष रूप से दी जायेगी।

 उक्त प्रशिक्षण शिविर में एन. आई. एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी  मिराज तथा आई टी टी एफ लेवल1 कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी  प्रवीण निरापुरे द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा । इनके साथ में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राज्य विजेता  विनय बैसवाड़े खिलाड़ियों का विशेष मार्गदर्शन करेंगे।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक बालक/बालिका सप्रे  शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में  विनय बैसवाड़े और प्रवीण निरापुरे से प्रशिक्षण अवधि में संपर्क कर पंजीयन करवा सकते।