ब्रेकिंग : हॉस्टल में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर

Posted On:- 2022-05-02



रायपुर :(वीएनएस) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में स्थित एक हॉस्टल में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में जब आग लगी उस वक्‍त बच्चे भी मौजूद थे। आनन-फानन में बच्चों को हॉस्टल से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। फ़िलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।  आग लगते ही मौके पर भारी मात्रा में लोग इक्कठा हो गए। फ़िलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।