मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रभारी सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा

Posted On:- 2022-05-02



राजपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के अंतर्गत राजपुर मे प्रभारी सचिव बनने के बाद पहली बार जिले के प्रवास पर अवनीश कुमार शरण पहुँचे। उन्होंने जिले में आगामी 4 मई से मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरे के लिए  की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 4 मई से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं का दौरा करेंगे जिसकी शुरूआत सामरी विधानसभा से होने वाली है। मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेने जिले के प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पस्ता, राजपुर विकासखण्ड के राजपुर, गोपालपुर,के तथा सामरी विधानसभा के विकासखण्ड और विभिन्न ग्रामों का दौरा किया प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पस्ता के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं, संस्थागत प्रसव व ओपीडी के संबंध में जानकारी ली, राजपुर में लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के विश्रामगृह का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तैयारियां जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा ग्राम पंचायत गोपालपुर में निर्मित गौठान का निरीक्षण करते हुए गौठान में कार्य कर रही समूह की महिलाओं से चर्चा की प्रभारी सचिव शरण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड राजपुर के श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हमर लैब तथा एनआरसी सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रभारी सचिव ने निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।