समूह से काम छीनकर निगम को देना दुर्भाग्यजनक : लक्ष्मी राजवाड़े

Posted On:- 2022-05-02



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। जिले में रेडी टू ईट निर्माण और वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि रेडी टू ईट के निर्माण कार्य व सहायता समूह से छीनकर बीज विकास निगम को देना दुर्भाग्य जनक है शासन के इस तुगलकी फैसले से समूह की हजारों महिलाओं को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है इस फैसले से न केवल लाखों लोगों की पेट पर लात पड़ा है बल्कि यह जन कल्याणकारी योजना भारी अनियमितताओं का शिकार कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष लालबाबू अग्रवाल ने कहा कि रेडी टू ईट का कार्य उच्च न्यायालय के आदेश पर अप्रैल तक पुराने स्वयं सहायता समूह को दिया जाना था किंतु राज्य सरकार उसमें भी असफल रही है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर से मानदेय देने का संकल्प लिया था।  किंतु अभी तक इस में कार्यरत लोगों का वैसा मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिसके साथ ही कुपोषण चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है प्रदेश कार्यसमिति शांति सिंह ने कहा कि सामग्री वितरण जिस मात्रा में होना चाहिए उतना आपूर्ति सरकार ने नहीं हो रही है। इस दौरान संदीप अग्रवाल अजय अग्रवाल शशिकिरण नूतन विश्वास पूनम देवी देव मुनिया साहू अनीता मिश्रा फुल बसिया राजवाड़े नंद कुमारी चंद्र कुमारी अनीता तिवारी संतोष साहू पंकज सोनी नीतेश सोनी अन्य उपस्थित रहे।