मेरी सरकार बेहतर सरकार

Posted On:- 2022-05-02



किसी भी प्रदेश में किसी भी दल की सरकार हो। वह पिछली सरकार से अपने को बेहतर नहीं बहुत बेहतर साबित करने का प्रयास कर रही है। सरकारों के बीच खुद को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश से जनता को फायदा हुआ है.आने वाले दिनों में फायदा होगा। जनता को बहुत सारी सुविधाएं अब घर के पास व घर में ही मिलने लगेंगी। अब राजनीतिक दलों का नया ट्रेंड यह है कि हर सरकार पिछली सरकार से बेहतर सुविधाएं देने का कोशिश कर रही हैं। जैसे पीडीएस के क्षेत्र में एक सरकार ने जहां राशन दुकान नहीं हैं, वहां राशन दुकान खोल कर जनता का मुश्किल कम कर दी। दूसरी सरकार को इस सरकार से बेहतर दिखाना है तो वह सोचेगी और क्या बेहतर किया जा सकता है।वह ऐसी व्यवस्था करती है कि लोगों को समय पर राशन मिल जाए। तीसरी सरकार आती है तो वह सोचगी कि वह क्या बेहतर कर सकती है। उसने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब सभी लोगों को राशन मिल जाए। चौथी सरकार आती है तो वह सोचती है कि राशन दुकान खुल गए, समयपर सभी लोगों को राशन मिल रहा है तो अब जनता की सुविधा के लिए और क्या किया जा सकता है। अब तक सरकारों की कोशिश होती थी कि जनता वहां तक जाएं तक जहां सरकार ने सुविधा कर रखी है, वहां तक जाना जरूरी होता था। अब सरकार की कोशिश है कि जनता को सरकारी राशन लेने सरकारी राशन दुकान तक जाने की जरूरत नहीं है। यानी सरकार खुद को दूसरी सरकार से बेहतर सरकार साबित करने के लिए जनता को राशन सहित सारी सुविधाएं घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने लगी है। लोग कोरोना से बचाव का टीका लगाने टीका सेंटर नहीं जा रहे है तो सरकार खुद उनके घर तक जाकर टीका लगाने की व्यवस्था कर रही है। इलाज के लिए लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नही है. यदि मौसमी बीमारी है, सामान्य बीमारी है तो मोबाइल हास्पिटल उनका का इलाज करने व दवा देने घर तक पहुंच रहा है। हाट बाजारो तक में लोगों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। भूपेश सरकार ने भी खुद को पिछली सरकार से बेहतर बताने के लिए मितान योजना के तहत ऐसी व्यवस्था की है कि अब नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 13 प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। इस योजना के तहत फोन करने पर मितान घर आएगा और जरूरी कागजात ले जाएगा तथा प्रमाणपत्र बनाकर घर पर लाकर देगा। इससे निश्चित रूप से जनता का समय बचेगा, पैसा बचेगा, सरकारी दफतरों में भीड़ नहीं लगेगी। मितान के नाम पर कुछ लोगों को काम भी मिलेगा। इससे सरकारी दफ्तरों में जनता का काम करने के लिए जो पैसा लिया जाता था, भ्रष्टाचार होता था,उस पर रोक लगेगी। भूपेश बघेल सरकार के बाद और कोई सरकार आए जो आनलाइन आवेदन करने पर आनलाइन प्रमाणपत्र घर भेज दे। तकनीक का जमाना है सरकार तकनीक का उपयोग कर लोगों का काम आसान बना सकती है। भ्रष्टाचार पर रोक लगा सकती है। सरकारी पैसा सरकार से जनता तक पहुंचने में कितना भ्रष्टाचार होता था, अब सरकारी पैसा जनता तक पहुंचाने के लिए एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होता है। सरकार सीधे जनता के खाते में पैसा भेज देती है। जनता को पूरा पैसा मिल जाता है। यह तकनीक का कमाल है, सरकार तो भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगा सकी थी। तकनीक ने इसे संभव बनाया है।