आल इंडिया सीनियर बॉलीबाल टीम में अम्बर पांडेय का हुआ चयन

Posted On:- 2022-05-02



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। जिले के बिश्रामपुर जैसी छोटी जगह से लगातार मेहनत लगन ओर संघर्ष के दमपर पहले इंडियन रेलवे में बनारस बी एल डब्लू में में भर्ती हुई और अब आल इंडिया सीनियर बॉलीबाल टीम में चयनित हो कर अम्बर पांडेय ने जिले का मान बढ़ाया , अम्बर बिश्रामपुर चोपड़ा कॉलोनी निवासी प्रेमशंकर पांडेय के सुपुत्र है अम्बर ने अपनी प्राम्भिक शिक्षा राजकुमार पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर से की खेल में स्कूल के समय से ही रुचि होने के कारण परिवार ने हमेशा प्रोत्साहित भी किया परंतु परिवारिक स्तिथि उतनी अच्छी नही होने के कारण काफी संघर्ष भी करना पड़ा ओर लगातार मेहनत और लगन के दम पर स्पोर्ट कोटा से रेलवे में नोकरी हासिल की ओर खुद को ओर परिवार को मजबूत किया और नोकरी मिलने के बाद भी लगातार अपने लक्ष्य ओर रुचि की ओर अग्रसर रह कर खेल नही छोड़ा और आज आल इंडिया सीनियर बॉलीबाल टीम के सदस्य बन गए । अम्बर लगातार जिले का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कर अपने परिवार ओर जिले को गौरान्वित कर रहे है अम्बर ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता, गुरु जनों तथा प्रमुख रूप से अपने कोच सोमनाथ दास गुप्ता को दिया।