ट्रेकर डॉग डॉली की मौत

Posted On:- 2022-05-02



अंबिकापुर (वीएनएस)। जिले में आंबटित ट्रेकर डॉग डॉली की   बीती रात मृत्यु हो गई है। जिसकी उम्र लगभग 5 साल थी। डॉग हैंडल आरक्षक तारा सिंह ने बताया कि बीती शाम 6:30 बजे ट्रेकर डॉग को खाना खिलाकर डॉग केनल में रखा गया था जिसके पश्चात रात 7:30 बजे उक्त डॉग को घुमाने के लिए केनल का दरवाजा खोला गया। जहां केनल के अंदर ही डॉग हैंडल ने ट्रेकर डॉग डॉली की मृत पाया । सोमवार को डॉग का पोस्टमार्टम कराकर लाइन अधिकारी की मौजूदगी में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।