स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव 4 मई को दंतेवाड़ा प्रवास पर

Posted On:- 2022-05-02



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव 4 मई को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 4 मई को हेलीकॉप्टर से सुबह 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। तत्पश्चात 10 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट व स्वल्पाहार। 11 .00 बजे कलेक्ट्रेट दंतेवाड़ा में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और शाम 5.30 बजे दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।