श्रमदान के माध्यम से बाकी नदी उद्गम स्थल का किया साफ-सफाई

Posted On:- 2022-05-02



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल की मार्गदर्शन में जल संरक्षण व जल संवर्धन को बनाए रखने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर जनपद के ग्राम पंचायत सिटोंगा के शिव मंदिर बाकी नदी उद्गम स्थल का श्रम दान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर राम, सीईओ जनपद प्रेम सिंह मरकाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों सहित अधिकारी कमर्चारी ने श्रम दान कर सफाई कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही आस पास के नागरिकों से अपील की गई कि अपने आस पास गंदगी न करें व जल संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण योगदान दें।