रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री से सोमवार को अपने आवास परिसर में रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण लाहोटी, प्रहलाद सोनी सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने रायपुर में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना के संबंध में चर्चा की।