वाणिज्यिक कर मंत्री लखमा का दौरा कार्यक्रम

Posted On:- 2022-05-02



कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा 8 मई को सुबह 10 बजे अंतागढ़ पहुंचकर विधायक अनूप नाग के निवास स्थल में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे तथा सुबह 11 बजे वहां से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विश्राम गृह भानुप्रतापपुर पहुंचेगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे भानुप्रतापपुर से धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।