जगदलपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की प्रमुख कृषि आधारित पारंपरिक अक्ती तिहार 2022 (माटी पूजन दिवस) का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहीद गुण्डाधुर कृषि विश्वविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया जा रहा है। माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसान मेला व कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य व उद्योग विभाग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण व विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि में बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगरपालिका निगम महापौर सफीरा साहू, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वणर्कार व मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद होंगे। कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के सभागर भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।