जीपीएफ के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 4 से 6 मई तक

Posted On:- 2022-05-02



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कोषालय राजनांदगांव में जीपीएफ के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 4 मई से 6 मई तक शिविर का आयोजित की गई है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कमर्चारियों का सही जीपीएफ नंबर, जिस माह से संबंधित हो का व्हाउचर व आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में अपने लेखापाल एवं स्थापना प्रभारी की उपस्थिति में निर्धारित तिथि को लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पेंशन व लेखा कोष की वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं।