बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने बताया कि जिले में 3 मई को अक्षय तृतीया अक्ती के दिन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला स्तर पर माटी पूजन दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत बालोद के ग्राम चरोटा के गौठान में आयोजित होगा। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया और संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा शामिल होंगी।
कलेक्टर ने बताया कि माटी पूजन दिवस का उद्देश्य मिट्टी की उवर्रा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए रासायनिक खादों व कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र और अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में रासायनिक खादों व कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट, गौमूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ ही रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने व मानव-पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करना है।