अम्बिकापुर (वीएनएस)। मिट्टी की उवर्रा शक्ति को बढा कर फसलों से अधिक उत्पादन लेने की आवश्यकता है। वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र और अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बढावा देना है। सरगुजा संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारियों से 3 मई को माटी पूजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को फसलोत्पादन के लिए गौ-मूत्र और अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग करने के लिए समझाइश देने की अपेक्षा की है।
सरगुजा संभाग की उपायुक्त संतनदेवी जांगड़े ने 3 मई को सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायत स्तर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों अवश्य शामिल करने कहा है। इस अवसर पर स्व सहायता समूह व गोठान समिति के सदस्यों का सहयोग लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।