अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से बीएससी नर्सिंग की परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा 19 जून 2022 को दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 26 मई 2022 तक आॅनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कबीरधाम, अम्बिकापुर, रायगढ़, जगदलपुर व दंतेवाड़ा में परीक्षा केन्द्र बनाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए इस बार अभ्यथिर्यों से जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यथिर्यों से सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र काउंसलिंग के दौरान लिए जाएंगे। अभ्यर्थी की ओर से दी गई गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा अर्थात आवेदक को ही जिम्मेदार मानकर कारर्वाई की जाएगी।