मुख्यमंत्री बघेल 4 मई से रहेंगे संभाग के प्रवास पर

Posted On:- 2022-05-02



अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहें हैं। वे 4 मई से 11 मई 2022 तक सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 4 मई को बलरामपुर जिले के सामरी, 5 मई को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज, 6 मई को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर, 7 मई को सूरजपुर जिले के भटगांव, 8 मई को सूरजपुर जिले के प्रेमनगर, 9 मई को सरगुजा जिले के लुण्ड्रा, 10 मई को सरगुजा जिले अम्बिकापुर तथा 11 मई को सरगुजा जिले सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का भ्रमण करेंगे। सरगुजा संभाग के उपायुक्त विकास महावीर राम ने सभी विभाग के संभागीय अधिकारियों को विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।