रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2 मई को प्रदेश में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 3 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
आज धमतरी में 1 , रायपुर में 2 , बिलासपुर में 3 ,रायगढ़ 1 तथा दुर्ग में 1 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं शेष 24 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल 44 मामले सक्रिय हैं।