
वीएनएस : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है. इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)
आज इंश्योरेंस का काम करने वाले लोगो को लाभ मिल सकता है। आज आप अपना व्यापारिक टार्गेट पूर्ण करने में सफल रहने वाले है। मित्र मंडली के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज संतान के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों को लेकर के आपके मन में हिचकिचाहट हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज कुछ आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक बातों को हावी होने दे सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बैंक से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। कोई प्रॉपर्टी या मकान लेने का भी योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशि (Gemini)
छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई नई चीज़ सीखने को मिल सकती है किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूमि संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको लाभ होगा। आज अधिक मानसिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है सारे काम समय पर पूर्ण होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है, विशेष करके जो लोग मार्केटिंग का काम करते हैं। परिवार में सुकून का वातावरण रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको थकान और चिड़चिड़ापन की समस्या रह सकती है। किसी भी काम को करते समय आपके मन की शांति भंग हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आप की शिथिलता आज आप को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेमी के साथ आज आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम तय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आप अपने अधीनस्थ को कोई गिफ्ट या उपहार दे सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ने वाली है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी नकारात्मक बातों के आने से रिश्ते में खराबी आ सकती है। वाहन से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
तुला राशि (Libra)
सेहत सामान्य रहेगी। आज पारिवारिक जनों के साथ आपका बहुत अच्छा संबंध रहेगा, उनके साथ आनंद का समय बिताएंगे। सायं काल तक आपके सभी लटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी को दिया हुआ उधार धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका प्रेमी आज आपको परेशान करने वाला बात कह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
किसी दूर के रिश्तेदार से आज शुभ समाचार मिल सकता है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, पार्टी में जा सकते हैं। अपने परिवार के प्रति आज आप गैरजिम्मेदारी वाला रवैया अपनाएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ खराब रह सकता है। आलस और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका ध्यान आध्यात्मिक जगत की तरफ अधिक रहेगा। इस वक्त योग दिन आप ध्यान में मेडिटेशन में बिता सकते हैं। साझीदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को आज सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। कुछ पुराने किए गए गलत निर्णयों की वजह से आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपके घर में बहुत सुंदर माहौल रहेगा। कोई कार्यक्रम मांगलिक का आयोजन हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कपड़ा धागा सूत बनाने वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मुनाफे वाला रह सकता है। आज नौकरीपेशा वर्ग को अपने अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces)
नौकरी पेशावर्ग आज लापरवाही कर सकते है आफिस में लेट लतीपी के कारण अधिकारी की नारजगी झेलनी पड़ सकती है। आज सेहत के मामले में आपका दिन ठीक नहीं रहने वाला है। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बाधा आ सकती है। परिवार के लोगो के बातो से आज आपके मन को पीड़ा पहुंच सकती है।