नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने तिहाड़ जेल के एक 57 वर्षीय असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रकाश चंद को गिरफ्तार किया है। उन पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पैसों के बदले सुविधाएं प्रदान करने का आरोप है।
बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में ईओडब्ल्यू ने तिहाड़ जेल के 82 जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा था, जिन्होंने कथित तौर पर कैदी सुकेश को जेल के अंदर शानदार सुविधाएं प्रदान करके उसकी मदद की थी.
वर्ष 2021 में चंद्रशेखर से कथित संबंध होने की वजह से ईडी ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और मॉडल से पूछताछ की थी। 32 वर्षीय चंद्रशेखर पहले से जेल में बंद है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पिछले साल फोर्टिस हेल्थेयर के प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ लोगों से धोखाधड़ी करने और वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।