इसका टीकाकरण पर पड़ता है असर

Posted On:- 2022-05-03



लोकतंत्र में लोगों को किसी भी शासन करने वाली व्यवस्था से ज्यादा अधिकार मिले हुए होते हैं। इसे लोकतँत्र कीमजबूती के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन कई बार अधिकारों का दुरुपयोग भी तो होता है। अधिकार का सदुपयोग हो तो अच्छी बात है लेकिन लोकतंत्र में कई बार उन अधिकारों को दुरुपयोग भी किया जाता है जिससे लोकतंत्र में रहनेवाले दूसरे लोगों को नुकसान होता है। देश में जनसंख्या नियंत्रण जरूरी हो गया है। लेकिन लोकतंत्र होने के कारण लोगों को जागरूक तो किया जा सकता है कि जनसंख्या इसी तरह बढ़ती गई तो इसका बुरा प्रभाव जनता पर देश पर क्या पड़ेगा लेकिन उन्हें कम बच्चे पैदा करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता। यह सही बात है कि लोकतंत्र में हर परिवार को बच्चे पैदा करने का अधिकार है। इस अधिकार के कारण देश की आबादी अब बढ़कर 140 करोड़ हो गई है । भविष्य में यही बढ़ी हुई आबादी देश के लिए सबसे बड़ी समस्या होगा लेकिन कोई सरकार इस पर सीधे रोक नहीं लगा सकती। क्योंकि देश में लोकतंत्र है। लोकतंत्र में लोगों को अधिकार मिले हुए हैं। इसी तरह का एक अधिकार यह है कि कोई भी सरकार किसी तरह की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को टीका लगाने बाध्य नहीं कर सकती। लोगों की इच्छा है तो वह टीका लगवाएं,,इच्छा नहीं है तो टीका न लगवाए, यह सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि टीका लगवाने का बुरा प्रभाव क्या हुआ है, इसके आंकड़े भी सरकार जारी करे। ताकि लोग उसके आधार पर टीका लगवाने व न लगवाने का फैसला कर सकें। कुछ लोग हर बात के लिए कोर्ट की शरण में जाते हैं वह सोचते हैं कि वह कोई बहुत अ्चछा काम कर रहे हैं लेकिन कई बार इस तरह के कामों का देश व समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लाखों लोगों की मौत अज्ञानता व ज्यादा बुध्दिमानी के कारण चली जाती है। कोरोना महामारी जब विश्व में फैली तो यह साफ हो गया था कि इससे बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। सरकार ने साफ कह दिया था कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद कोरोना से मौत होने का आंशंका कम हो जाती है इसलिए देश के लोगों को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। सरकार ने जब कोरोना का टीका लगाना शुरू किया था यह साफ कर दिया था कि यह स्वैच्छिक है, यानी जो इसे लगाना चाहते हैं, वह लगवाए जो नहीं लगवाना चाहता है वह न लगवाएं। सरकार तो जबरन टीका लगवा ही नहीं रही है, ऐसे में इसे लेकर कोर्ट जाने की जरूरत ही नहीं थी। इस देश में अफवाह इतनी तेजी से फैलती है कि उसके कारण देश को नुकसान होता है। जब कोरोना का टीका नया नया आया तो बहुत सारी अफवाहें उड़ाी गई थी, इसी वजह से लाखों करोड़ो लोगों ने टीका समय पर नहीं लगवाया और इसी का परिणाम था कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना की पहली व दूसरी लहर में मारे गए थे। तीसरी लहर तक लोगों को समझ आ गया था कि कोरोना का टीका उनकी जान बचाने के लिए हैं। तीसरी लहर समाप्त होने के बाद वैसे ही लोग कोरोना टीका लगाना बंद कर चुके हैं। अभी भी देश के करोड़ो लोगों ने टीका नही लगवाया है.यानी उनको कोरोना होने की संभावना ज्यादा है। दुनिया के कई देशो में कोरोना की चौथी लहर चल रही है। ऐसे में देश के लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। यह ठीक है कि टीका न लगवाना उनका अधिकार है लेकिन यह भी समझने की जरूरत हैं कि इसे लगवाने के बाद कोरोना से मरेने की आशंका कम हो जाता है। अगर अधिकार व जरूरत के बीच आदमी को कभी जरूरत को तरजीह देना ही समझदारी की बात होती है। अधिकार का प्रयोग सामान्य स्थिति में किया जाए तो ठीक है लेकिन देश में महामारी फैली है तो जरूरत को देखा जाना चाहिए।