बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलटिकरी में अक्षय तृतीया के अवसर पर मौके पर अक्ति पर्व मनाया गया और मिट्टी पूजन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेवराय बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान चंद्रदेवराय ने संबोधन करते हुए अक्ति पर्व का महत्त्व और उनकी विशेषता की जानकारी देते मिट्टी संरक्षण के लिए उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और आमजनों को शपथ दिलाई। ततपश्चात रॉय ने गौठान में अक्ति पर्व का रस्म निभाते धरती माता की पूजा अर्चना कर जमीन की खुदाई कर खरीफ फसल की बुआई की। बताया जाता है आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है और किसान खरीफ फसल की शुरुआत के लिए धरती माँ की पूजा अर्चना कर जमीन के कुछ हिस्सों की खुदाई कर बीज छिड़कर खरीफ फसल बुआई कर शुरुवात करते है।
इस कार्यक्रम में बेलटिकरी सरपंच हरिशंकर जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, मुद्रिका राय, जनपद सदस्य अनिल साहू, डॉ परमानंद साहू, राजेश पटेल, डोल कुमार जायसवाल, एसडीएम के.एल.सोरी, तहसीलदार करूणा आहेर, सी.ई.ओ. योगेश्वरी बर्मन, एस डी ओ कृषि पैकरा, जल संसाधन एस.डी.ओ.पी आर पाटले, प्रकाश कुर्रे, वन विभाग से सरोज जायसवाल, विहान टीम की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।