ईदगाह भाठा पहुंचकर मुख्यमंत्री बघेल ने ईबादतगारों को दी ‘ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद

Posted On:- 2022-05-03



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर रायपुर के ईदगाह भाठा (लाखे नगर) पहुंचकर ईबादतगारों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’, अक्ती पर्व और भगवान परशुराम जयंती की मुबारकबाद देते हुए सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति की कामना की।