आईपीएल 2022 : इन दो शहरों में होंगे प्लेऑफ के मुकाबले, बीसीसीआई सचिव ने कहा...

Posted On:- 2022-05-03



मुंबई (वीएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को पुष्टि की है कि, आईपीएल 2022 का प्लेऑफ चरण अहमदाबाद और कोलकाता में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि, आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल 2022 का प्लेऑफ चरण अहमदाबाद और कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 24-25 मई को ईडन गार्डन में होगा। जबकि, 27 मई को क्वालीफायर 2 और मेगा फाइनल का मुकाबला 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

गौरतलब है कि, इससे पहले बीसीसीआई ने अंतिम चार मैचों या आईपीएल 2022 के अंतिम चार मुकाबले के कार्यक्रम को जारी नहीं करने का फैसला किया था, क्योंकि बीसीसीआई को भारत में कोरोना वायरस की स्थिति का आकलन कर इस टूर्नामेंट के अंतिम चरण के स्थानों पर अंतिम निर्णय लेना था।