रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 3 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.33 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 501 सैंपलों की जांच में 05 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब 41 मामले सक्रिय हैं।
आज 4 जिले दुर्ग, राजनांदगांव एवं रायपुर से 1-1, बस्तर से 2 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 24 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। 17 जिले कबीरधाम, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 11 जिले धमतरी, रायगढ़, सरगुजा, एवं कोरिया में 01-01, बेमेतरा, बलौदाबाजार एवं बस्तर में 02-02, राजनांदगांव एवं बिलासपुर में 03-03, दुर्ग में 10, रायपुर में 15 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।