धमतरी (वीएनएस)। भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर मंगलवार को ब्राम्हण समाज द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे रिसाईमाता मंदिर से भव्य ब्रम्ह गर्जना वाहन रैली निकाली गई। जिसमें समाज के लोग शामिल हुए।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर धमतरी में ब्राम्हण समाज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे रिसाईमाता मंदिर भगवान परशुराम प्रांगण में भगवान परशुराम पूजा अर्चना, हवन, आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे बाईक रैली निकाली गई जो रामसागर पारा से रत्नाबांधा चौक, पुराना बस स्टैण्ड, सिहावा चौक, बस स्टैण्ड से घड़ी चौक होते हुए सदर बाजार के मुख्य मार्ग से होकर विंध्यवासिनी मंदिर में समाप्त हुई। बाईक रैली का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। रैली में प्रमुख रूप से जानकी प्रसाद शर्मा, गोपाल शर्मा, भुपेन्द्र मिश्रा, सुरज तिवारी, विक्रांत शर्मा, महेन्द पंडित, देवेन्द्र मिश्रा, विनोद पाण्डेय, होमन प्रसाद शास्त्री, महेश शास्त्री, पियुष पाण्डेय, युवराज शर्मा, शैलेन्द्र दीवान, जयप्रकाश झा, सुशील मिश्रा, सुभांक मिश्रा, अभिषेक शर्मा, प्रेम दीवान, अमन पाण्डेय, विशाल त्रिवेदी, बरखा शर्मा, प्रभा मिश्रा, साक्षी शर्मा, नीलम शुक्ला, सीमा चौबे, रानी तिवारी, नीतु त्रिवेदी, सपना पाण्डेय, रीना उपाध्याय, सरिता पाण्डेय, रेखा तिवारी, विजय मिश्रा, ममता शर्मा, अर्र्चना चौबे, सुशीला तिवारी, राजेन्द्र श्रोती, प्रमोद पाण्डेय, दीपक शर्मा, विनोद पाण्डेय, शुधांश मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, डिगेश शर्मा, शैलेष बाजपेई, समीर पाण्डेय, जयनेन्द्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, ननकु महाराज, देवेन्द्र त्रिपाठी, आशीष त्रिवेदी, रीतुराज शर्मा, आदर्श शर्मा, सुभम पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।